फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mohalla mishraana aur gaanv naradaulee mein lagee aag

मोहल्ला मिश्राना और गांव नरदौली में लगी आग

Sat, 25 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
mohalla mishraana aur gaanv naradaulee mein lagee aag
आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को कसबा के मोहल्ला मिश्राना एवं ग्राम नरदौली में आग ने तांडव मचाया। मोहल्ला मिश्राना में छह घरों में आग लग गई, जबकि ग्राम नरदौली में आग से सात घरों में रखा सामान जल गया। दमकल कर्मियों एवं लोगों ने मिलकर मशक्कत का आग को बुझाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना में कूड़े से उठी चिंगारी ने तेज हवा के चलते विकराल रूप ले लिया। आग से बहारे खां छप्पर जलने लगा। तेज हवा के कारण आग पड़ोस के गुलफाम, शबाब मियां, शकील, खुर्शीद, मुशर्रत के घरों तक पहुंच गई। अग्निकांड के दौरान मुशर्रत का घरेलू सामान जल गया। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों एवं लोगों ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक घरों का सामान जल चुका था। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम परवेज अहमद ने राजस्वकर्मियों को क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट कार्यालय में सौंपने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

वहीं सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदौली में बंशीलाल पुत्र मंगली के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान से आग की लपटे उठने लगी। आग ने पड़ोस में माया देवी पत्नी रामोतार, सुरजीत, रवि व विपिन पुत्र रामोतार, रामवीर, भगवान सिंह पुत्र रामस्वरूप के घरों में रखा सामान जल गया। आग में मायादेवी की गाय जलकर मर गई। वहीं लोगों के घरों में रखे कपड़े, नगदी, चारपाइयां, बिस्तर आदि जलकर राख के ढेर में बदल गए। आग लगने की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद व क्षेत्रीय लेखपाल मानपाल सिंह ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट कार्यालय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिरौली में आग से नकदी व घरेलू सामान जला
मोहनपुर(ब्यूरो)। मोहनपुर के सिरौरी में सतीश वर्मा के घर में आग लगी। वह कार्य से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रवेश कुमारी खेतों पर गई हुईं थी। इसी बीच घर में आग लगी। लोगों ने जब आग की लपटें उठती देखी तो मामले की सूचना उन्हें दी गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। आग से 2000 रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed