{"_id":"6954157fde297930df04f83b","slug":"mla-and-workers-protested-against-bangladesh-etah-news-c-163-1-eta1003-144174-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विधायक और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विधायक और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रदर्शन
Tue, 30 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। विश्व हिंदू महासंघ एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साथ मिलकर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला जलाकर वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों में उबाल है। बांग्लादेश सरकार का विरोध प्रदर्शन करने को मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ और बजरंग दल के कार्यकर्ता कस्बे के पिदौरा अड्डे पर एकत्रित हुए। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आने पर कार्यकर्ताओं का जोश कई गुना हो गया। जोश से लबरेज कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए बड़ा बाजार, मिरहची अड्डा, अस्पताल चौराहा, हैदरी चौक आदि विभिन्न मार्ग से होते हुए हनुमान चौक पहुंचे। यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला जताया।
विधायक ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू जेहादी मानसिकता वाले कट्टरपंथियों की हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उन पर अत्याचार किया जा रहा है। निर्दोष हिंदुओं की हत्या की जा रही है। अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने को भारत सरकार तैयार है। प्रदर्शन करने वालों में विशेष यादव, मुकेश राजपूत, अशोक सक्सेना, दीपक सक्सेना, जयसिंह, सुरेश गुप्ता, नेमसिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।