{"_id":"6ac29a9ba4cf2ac7bc0076fb","slug":"timber-worth-lakhs-of-rupees-felled-fine-of-only-15000-etah-news-c-163-1-eta1004-157735-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लाखों रुपये की लकड़ी का कटान, जुर्माना सिर्फ 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लाखों रुपये की लकड़ी का कटान, जुर्माना सिर्फ 15 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के नगला कदम में पेड़ों के अवैध कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय जांच में एक किसान पर पेड़ों की टहनियों का अवैध रूप से कटान किए जाने की पुष्टि हुई।
मामले में वन विभाग ने किसान के खिलाफ 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि किसान द्वारा लाखों रुपये की लकड़ी का कटान किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक किसान लोडर वाहन में लकड़ियां लादकर ले जाता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला वन विभाग के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान नगला कदम निवासी किसान पुष्पेंद्र द्वारा पेड़ों की टहनियों का कटान किए जाने की बात सामने आई।
वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कटान से संबंधित जानकारी जुटाई और मामले की पड़ताल की। जांच में पेड़ों की टहनियां काटे जाने की पुष्टि होने के बाद विभाग ने किसान के खिलाफ कार्रवाई की। वन विभाग की ओर से किसान पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।