{"_id":"6ac29c1191a81ef33800b736","slug":"firecracker-trader-fled-upon-police-arrival-21-cartons-seized-etah-news-c-163-1-eta1014-157729-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस के पहुंचते ही भागा पटाखा कारोबारी, 21 कार्टून बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस के पहुंचते ही भागा पटाखा कारोबारी, 21 कार्टून बरामद
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए पटाखे। स्रोत पुलिस विभाग
अलीगंज। दिवाली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला बालकिशन स्थित एक दुकान व गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद पटाखा कारोबारी मौके से भाग गया। तलाशी के दौरान गोदाम से विभिन्न कंपनियों के पटाखों से भरे 21 कार्टून बरामद हुए।
अलीगंज थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गौरव गुप्ता निवासी मोहल्ला बालकिशन के गोदाम पर कार्रवाई की। मुखबिर ने सूचना दी थी कि यहां पटाखे बिक्री के लिए रखे गए हैं और कारोबारी के पास कोई लाइसेंस नहीं है। टीम को भी मौके पर पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में ले लिया और भागे हुए कारोबारी की तलाश शुरू कर दी।
-
कहां से आया इतना बड़ा स्टॉक
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें किन स्थानों पर बिक्री के लिए भेजा जाना था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध पटाखों के कारोबार से जुड़े अन्य लोग तो इसमें शामिल नहीं हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
दिवाली के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बालकिशन मोहल्ले में कार्रवाई कर 21 कार्टून पटाखे बरामद किए गए हैं। मौके पर कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान आरोपी भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज