{"_id":"654e702930bd5260ff0c75c9","slug":"mittal-family-will-deliver-21-quintal-bells-to-ayodhya-etah-news-c-163-1-sagr1016-8203-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मित्तल परिवार अयोध्या पहुंचाएगा 21 क्विंटल का घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मित्तल परिवार अयोध्या पहुंचाएगा 21 क्विंटल का घंटा
Fri, 10 Nov 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। करीब 2 वर्ष पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष विकास मित्तल ने अपनी फैक्ट्री में एक विशाल घंटे का निर्माण शुरू कराया था। अयोध्या के राम मंदिर के लिए यह घंटा 21 क्विंटल का बनाया जाना था।
निर्माण के बाद जब वजन तोला गया तो 19 क्विंटल का पाया गया। कोरोना काल के दरम्यान विकास मित्तल की मृत्यु हो गई। उसके बाद मित्तल परिवार ने घंटे का पुनः निर्माण कराया। पहले की अपेक्षा घंटे का वजन व लंबाई व चौड़ाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। कारोबारी आदित्य मित्तल ने बताया कि करीब 15 दिन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके उद्बोधन के बाद घंटा अयोध्या में पहुंचा दिया जाएगा। जलेसर से भारी संख्या में लोग घंटे के साथ अयोध्या जाएंगे।