फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mercury remained at 42 degrees for the third consecutive day, people worried about the heat

Etah News: लगातार तीसरे दिन 42 डिग्री रहा पारा, लोग गर्मी से परेशान

Mon, 12 Jun 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mercury remained at 42 degrees for the third consecutive day, people worried about the heat
एटा/अलीगंज/मारहरा/निधौली कलां। गर्मी का सितम बना हुआ है। लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते लोग गर्मी से व्याकुल नजर आए।
विज्ञापन

अलीगंज के 92 वर्षीय डॉ. परसादी लाल कश्यप का कहना है कि पहले संसाधन कम थे और गर्मी भी कम पड़ती थी। अब भले ही संसाधन हो गए हैं, लेकिन गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। पहले हरियाली अधिक होती थी। जिससे लोगों को राहत मिल जाती थी। 85 वर्षीय रमेश साहू का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का असर है कि अब गर्मी ज्यादा पड़ने लगी है। शहरोंं में भवनों की बनावट बदली है। बस्तियां घनी हुई हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि गर्मी बढ़ेेगी ही।
विज्ञापन

मारहरा क्षेत्र में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोग घरों से निकलने से कतराते हैं। सड़कों पर केवल जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। जो तेज धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हुए नजर आते हैं। निधौली कलां कस्बे में मुख्य स्थानों एवं राहगीरों के गुजरने वाले स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था नहीं है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को प्यास से परेशान होना पड़ रहा है। सुरेश चंद्र राठौर, कुसमा देवी, नितिन वर्मा, दीपेंद्र स्वर्णकार, मुकेश वर्मा, प्रेम स्वरूप सोलंकी आदि ने व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed