{"_id":"69af0b5adce754acf30ee7f3","slug":"mercedes-car-number-plate-says-sarpanch-seized-etah-news-c-163-1-eta1004-147450-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मर्सिडीज कार की नंबर प्लेट पर लिखा सरपंच, सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मर्सिडीज कार की नंबर प्लेट पर लिखा सरपंच, सीज की
Mon, 09 Mar 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर में मर्सिडीज कार की नंबर प्लेट पर सरपंच लिखने पर चालान करते टीएसआई अनिल वर्मा। स्रोत पुलिस
एटा। जिले में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक मर्सिडीज कार समेत दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
वहीं 127 वाहनों का चालान करते हुए 1.72 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पंडित दीनदयाल चौक पर एक मर्सिडीज कार की नंबर प्लेट पर सरपंच लिखा हुआ था। वहीं शीशे पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी।
टीएसआई अनिल वर्मा ने कार को रोककर सील कर दिया। वहीं मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए गए। इस दौरान कुल 127 वाहनों के चालान कर 1.72 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूलते हुए दो वाहनों को सीज किया गया। संवाद