फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mentally disturbed girl committed suicide by hanging herself In Etah

UP News: तंत्र-मंत्र से घरवाले करा रहे थे इलाज, फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश; देखा तो चीख पड़े परिजन

Tue, 03 Sep 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

घरवाले तंत्र-मंत्र से मानसिक रूप से परेशान युवती का इलाज करा रहे थे। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। लाश देखी तो परिजन चीख पड़े। 

विज्ञापन
mentally disturbed girl committed suicide by hanging herself In Etah
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक युवती ने फंदा लगा लिया। परिजन गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने बताया कि बेटी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। लंबे समय से उसका तंत्र-मंत्र से उपचार चल रहा था।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के गांव गंगनपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी गीता (19) काफी समय से परेशान चल रही थी। सोमवार को घर पर कोई नहीं था, उसकी मां नहाने गई थी। तभी वह कमरे में गई और साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। जानकारी मिली तो दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की बुआ मिथलेश ने बताया कि बेटी गीता अक्सर बीमार रहती थी। जिसके कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थी। पिछले कई वर्ष से तंत्रमंत्र की प्रक्रिया से उसका उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को घर पर कोई नहीं था तो उसने यह कदम उठा लिया। फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी राजेश चौहान का कहना है कि मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed