फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Max crashed into a tree, killing two, injuring 20 passengers

पेड़ से टकराई मैक्स, दो की मौत, 20 सवारियां घायल

Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Max crashed into a tree, killing two, injuring 20 passengers
हादसे का श‌िकार वाहन - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
अलीगंज मार्ग पर कुसाड़ी गांव के निकट गुरुवार को डग्गामार वाहन मैक्स का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो की मौत हो गई तो 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां छह लोगों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। घायलों में छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।
अलीगंज के कनसुरी गांव निवासी मनोज गुरुवार डग्गामार मैक्स वाहन चलाता है। गुरुवार को वह अलीगंज से सवारियां लेकर एटा जा रहा था। मलावन क्षेत्र में कुसाड़ी गांव के पास अचानक मैक्स टायर फट गया। इसके सवारियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एटा के दिनेश नगर निवासी रूमा देवी, जैथरा के टिकाथर निवासी करन सिंह, मलावन के लाखापुर निवासी चरन सिंह, थरोली गढ़िया निवासी रामेदेवी, जलालपुर निवासी सुषमा और उसका बेटा प्रशांत, बागवाला निवासी सुभनरेश, दलालपुर निवासी जसराम, लालपुर के सियाराम, अमृतपुर के मेघ सिंह, अनसुई के पुष्पेंद्र, कुंदनपुर के विनोद, खेरिया के नीलू, हरनावली के खलील और उमेश चंद्र, कनसुरी के मनोज, पैदापुर के महेश, पचोखरा नगला बीच फिरोजाबाद निवासी बंटू, खड़उआ निवासी प्रेम सिंह, विजय नगर निवासी रीना, लालऊ औरैया निवासी मंजू, भटमई निवासी बंटू, सोहाई मैनपुरी निवासी ऊषा मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां फिरोजाबाद निवासी बंटू और जैथरा के टिकाथर निवासी करन सिंह की मौत हो गई। प्रेम सिंह, रीना, मनोज, ऊषा मिश्रा को आगरा रेफर कर दिया गया है। उधर, दुर्घटना की खबर लगते ही रोते-बिलखते परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed