फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maternal and in-laws clash after woman's death

Etah News: महिला की मौत के बाद भिड़े मायके-ससुराल वाले

Tue, 06 Aug 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maternal and in-laws clash after woman's death
दोनों पक्ष के लोगों के बीच होता विवाद। - फोटो : दोनों पक्ष के लोगों के बीच होता विवाद।
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव सरौंठ में रविवार की देर शाम एक महिला का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले आत्महत्या की बात कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन

गांव कमालपुर मई निवासी मुकेश चंद्र ने बताया कि बेटी कीर्ति का विवाह सरौंठ निवासी बृजेश के साथ तय किया था। उसके पिता रामवीर स्वास्थ्य विभाग में हरदोई जिला में कार्यरत थे। अचानक रामवीर और बृजेश की मौत हो जाने के बाद 7 मई 2019 को उसके छोटे भाई वीनेश के साथ कीर्ति का विवाह कर दिया।
विज्ञापन

लगभग 1 वर्ष पूर्व वीनेश ने मृतक आश्रित में नौकरी लगने की बात कहकर हम लोगों से 3 लाख रुपये ले लिए। मगर नौकरी नहीं लगी और रुपये दामाद ने खर्च कर लिए। लगभग 7 दिन पूर्व फिर से वीनेश ने नौकरी की बात कहकर रुपये मांगे। जब हमने असमर्थता जाहिर की तो वह बेटी को प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वीनेश ने रविवार को बेटी को पीटा, जिसकी शिकायत फोन पर अपने चाचा बबलू से की थी। शाम को गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हम लोग पहुंचे वहां पहुंचे तो वीनेश या उसका कोई परिवार का व्यक्ति मौजूद नहीं था। कीर्ति कमरे में बेड के ऊपर साड़ी की फॉल से बने हुए फंदे से लटक रही थी।
सोमवार को जब मृतका का शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गया तो लड़की के ससुरालीजन भी आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य विवाद होने लगा। हत्या-आत्महत्या को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और हाथापाई भी हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

कीर्ति और वीनेश की 2 साल की लड़की और मात्र डेढ़ माह का बेटा है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed