फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman jumps into canal with her innocent child in Etah

ससुराल नहीं यातना गृह: दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला, मायकेवालों ने बताई उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी

Thu, 24 Aug 2023 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

एटा में महिला के लिए उसकी ससुराल यातना गृह बन गई। इससे परेशान होकर वह दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूद गई। मायकेवालों ने उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी बताई। 

विज्ञापन
Married woman jumps into canal with her innocent child in Etah
Etah News: नहर में विवाहिता और उसकी बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की सुबह विवाहिता दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूद गई। खबर मिली तो घर के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से विवाहिता और उसकी बच्ची की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के निधौली रोड स्थित अर्थरा नहर पुल के पास की है। यहां मिरहची थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी गौरव की पत्नी सरिता अपनी एक साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घर वालों को जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला या पुरुष कह पाना मुश्किल: शव को रातभर कुचलते रहे वाहन, पूरी सड़क पर बिखरे चीथड़े; दृश्य देखकर दहल गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर घर के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से विवाहिता और उसकी बच्ची की तलाश कर रही है। खबर पाकर फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला पीपल गांव निवासी मायके पक्ष से चचेरे भाई विजय यादव भी पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया जावेद: छह दिन तक यातनाएं देकर नोचता रहा शरीर; आपबीती सुन कांप गए परिजन

विजय ने बताया कि ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करते हैं। आज सुबह भी घर पर फोन करके बताया कि उसे घर वालों ने पीटा है। इस पर हमारे घर के लोग बातचीत के लिए गए थे तो उन्हें भी पीटकर भगा दिया गया। इसके कुछ देर बाद बहन ने यह कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed