{"_id":"69e27a7e63fd9da08c0a6b70","slug":"married-woman-hanged-herself-to-death-etah-news-c-163-1-eta1003-149354-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव चंदनपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह के समय घर के एक कमरे में विवाहित को झूलते देख परिजन के होश उड़ गए। धर्मेंद्र ने बताया उसकी पत्नी सीता (25) से उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संवाद
पुलिस ने मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामद
मारहरा। थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। पुलिस और राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद मिट्टी खनन के काम से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। क्षेत्र में मिट्टी खनन की लंबे समय से शिकायत पुलिस को मिल रही थीं, जिस पर राजस्व विभाग के साथ पुलिस ने क्षेत्र के गांव धरपसी पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई में पुलिस ने मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। कार्रवाई के समय पुलिस को देखकर खनन करने वाले भाग गए। थाना प्रभारी केके लोधी ने कहा भागे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद