Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   man kill his wife due to relationship from other woman in etah

UP: वाहन से राैंदी पत्नी...फिर बीमा की रकम हड़पने की थी तैयारी, आशिक पति की ऐसी खाैफनाक साजिश; रह जाएंगे दंग

Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को माैत के घाट उतार दिया। वारदात को हादसा दिखाने की पूरी साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी पति को दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
man kill his wife due to relationship from other woman in etah
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में पति ने प्रेम संबंधों में बाधक बनी पत्नी को रास्ते से हटाने और उसकी बीमा की रकम हड़पने के लिए मौत के घाट उतार दिया। गांव छितौनी के बाहर 22 सितंबर को हाईवे बाईपास के सर्विस रोड पर महिला का शव मिला था। परिजन ने दुर्घटना में मौत होने की बात कही थी और मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल से पूरा राज खुल गया। पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि गांव छितौनी निवासी पंकज के गांव की महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहे थे। 22 सितंबर को पंकज ने अपने मित्र दिलीप कुमार निवासी नगला शीशिया के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके तहत दोनों आरोपियों ने एक लोडर वाहन किराए पर लिया और गांव के बाहर सर्विस रोड पर खड़े हो गए। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

दिलीप कुमार ने पंकज की पत्नी आकांक्षा को कॉल कर सर्विस रोड पर बुलाया और सामने आते ही तेजी के साथ लोडर चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी वहां से लोडर लेकर चले गए और आगे ढाबा पर खाना भी खाया। फिर लोडर को दूसरी जगह खड़ा कर वहां से चले गए।

ये भी पढ़ें-UP: कासगंज में भीषण हादसा...ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत, चालक की माैके पर ही माैत; 18 लोग घायल

 
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मृतका की कॉल डिटेल के आधार पर लगातार जांच-पड़ताल करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को अलीगंज मार्ग स्थित नरहरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर एक लोडर वाहन भी बरामद किया गया है। 

ये भी पढ़ें-UP: 'आई लव मोहम्मद के नाम पर साजिशन उपद्रव...', पर्यटन मंत्री बोले- माहाैल खराब करने की कोशिश

 
विज्ञापन

आरोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि आकांक्षा प्रेम संबंध में बाधक बन रही थी। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाना चाहते थे। लगभग 6 माह पूर्व आकांक्षा का बीमा कराया था। दुर्घटना के बाद मामला अगर पता नहीं चलता तो बीमा की रकम भी हड़प लेते। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: चार किमी तक यमुना में बही महिला...पुल के नीचे पैर फिसलने से नदी में गिरी, ऐसे बची जान





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed