फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh said opposition is playing politics in name of I Love Mohammad

UP: 'आई लव मोहम्मद के नाम पर साजिशन उपद्रव...', पर्यटन मंत्री बोले- माहाैल खराब करने की कोशिश

Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। सत्ता में जबरन आने वाले लोग बवाल करवा रहे हैं। बरेली के मामले में विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है।

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh said opposition is playing politics in name of I Love Mohammad
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना सभी का अधिकार है। लेकिन मनमानी करने का किसी को अधिकार नहीं है। आई लव मोहम्मद के नाम पर बरेली में साजिशन उपद्रव कराया गया है। विपक्ष बरेली के नाम पर राजनीति कर रहा है। पर्यटन मंत्री शनिवार को मैनपुरी में ट्रांजिस्ट हॉस्टल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद पर बरेली में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। आई लव मोहम्मद पर किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। बरेली में एक साजिश के तहत माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। सत्ता में जबरन आने वाले लोग बवाल करवा रहे हैं। बरेली के मामले में विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराध नियंत्रित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। हर वंचित इलाके में योजनाएं बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों से बौखलाया विपक्ष सरकार पर आरोप लगाने में जुटा हुआ है। लेकिन सरकार दबाव में आने वाली नहीं है। देश और प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की नीतियों को पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed