फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in Kasganj collision between truck and bus

UP: एटा में भीषण हादसा...ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत, चालक की माैके पर ही माैत; 12 लोग घायल

Sat, 27 Sep 2025 07:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 07:16 PM IST
सार

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।

विज्ञापन
accident in Kasganj collision between truck and bus
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में कासगंज मार्ग पर शनिवार शाम को बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरौरा के पास हुई इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक और बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि रुहेलखंड डिपो बरेली की बस एटा से बरेली जा रही थी। रास्ते में कासगंज मार्ग पर गांव गिरौरा के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-UP: 'आई लव मोहम्मद के नाम पर साजिशन उपद्रव...', पर्यटन मंत्री बोले- माहाैल खराब करने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने बस चालक सुमेश (40) निवासी इज्जतनगर जिला बरेली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में पुष्पा देवी और राजेंद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी कासगंज, ट्रक चालक धर्मेंद्र निवासी मानपुर कोतवाली देहात, सर्वेश निवासी बदायूं, अजय गुप्ता निवासी आगरा, सुरेश चंद शर्मा निवासी शृंगार नगर कोतवाली नगर, पंकज शर्मा निवासी फरीदपुर बरेली, मिथिलेश निवासी आगरा, पवन निवासी कासगंज, नीरज निवासी चौकी गेट फिरोज़ाबाद, सचिन पटेल निवासी भरतौल बरेली और सुधीर गुप्ता निवासी बदायूं घायल हुए हैं। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें-UP: 'आई लव मोहम्मद के नाम पर साजिशन उपद्रव...', पर्यटन मंत्री बोले- माहाैल खराब करने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed