{"_id":"6af212826abfcb2439006783","slug":"preparations-for-the-return-journey-after-diwali-55-buses-deployed-on-the-delhi-route-etah-news-c-163-1-eta1014-159930-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिवाली के बाद वापसी की तैयारी, दिल्ली रूट पर लगाई गईं 55 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिवाली के बाद वापसी की तैयारी, दिल्ली रूट पर लगाई गईं 55 बसें
विज्ञापन
एटा। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब नौकरीपेशा और अन्य लोगों ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर 55 बसें लगा दी हैं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
एआरएम प्रदीप यादव ने बताया कि दिवाली के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली मार्ग पर 55 बसों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी को अधिक देर तक बसों का इंतजार न करना पड़े। बसों की उपलब्धता और संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद