{"_id":"68d7f3c98745d5d5b20cca65","slug":"woman-swept-away-for-four-kilometer-in-yamuna-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार किमी तक यमुना में बही महिला...पुल के नीचे पैर फिसलने से नदी में गिरी, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार किमी तक यमुना में बही महिला...पुल के नीचे पैर फिसलने से नदी में गिरी, ऐसे बची जान
Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
सार
यमुना में बहती महिला को देखकर घाट पर मौजूद चित्राहाट पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। करीब चार घंटे बाद महिला को नदी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... कहावत शनिवार को चित्राहाट में उस वक्त सच साबित हो गई, जब यमुना नदी में 4 किमी तक बही महिला को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
चित्राहाट पुलिस ने बताया कि जसवंत नगर (इटावा) के कटरी गांव की 55 साल की प्रेमवती पत्नी राजकुमार रिश्तेदारी चित्राहाट के कचौरा घाट गांव आई थी। शनिवार की सुबह 9 बजे कचौराघाट पुल के नीचे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में गिर गई। नदी के तेज बहाव के साथ महिला को बहता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
चित्राहाट पुलिस ने बताया कि जसवंत नगर (इटावा) के कटरी गांव की 55 साल की प्रेमवती पत्नी राजकुमार रिश्तेदारी चित्राहाट के कचौरा घाट गांव आई थी। शनिवार की सुबह 9 बजे कचौराघाट पुल के नीचे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में गिर गई। नदी के तेज बहाव के साथ महिला को बहता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
घाट पर मौजूद चित्राहाट पुलिस ने यमुना में बहती महिला की जान बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। उन्होंने बताया कि खिलावली के मोहर सिंह, विशाल, प्रेमनगर के उमेश, जन्मे ने साहस का परिचय देते हुए 4 किमी दूर खिलावली गांव के पास बहती महिला को पकड़कर नदी से बाहर निकाला।
पेट में भरे पानी को निकालने के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि मौके पर परिजन को बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। एसओ चित्राहाट रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि 4 किमी दूर तक बही महिला की जान बचाने वाले साहसी गोताखोरों का नागरिक अभिनंदन कराया जाएगा। जिससे दूसरे लोग भी उनके साहस से प्रेरणा ले सकें।