{"_id":"5929c8774f1c1b4a01535a1b","slug":"mahilaon-ne-ghera-thaana-sharaab-ka-thek-hatavaane-kee-maang","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने घेरा थाना, शराब का ठेक हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने घेरा थाना, शराब का ठेक हटवाने की मांग
अमर उजाला
Updated Sun, 28 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शराब का ठेक हटवाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहम्मदपुर श्यामपुर की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को गांव में खोला गया शराब का ठेका बंद कराने की मांग के लिए मिरहची थाने का घेराव कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एसओ को ज्ञापन भी सौंपा।
गांव मोहम्मदपुर श्यामपुर निवासी महिलाएं ने मिरहची थाने पर प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष सीपी सिंह को एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के नाम सौंप ज्ञापन में अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि गांव के बीचोंबीच खोला गया देशी शराब का ठेका बच्चों और युवाओं को शराब का आदी बना रहा है। आरोप है कि शराबियों के जमावड़े के कारण महिलाओं और युवतियों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि गांव के अंदर सरकारी शराब के ठेके की दुकान को अपने स्तर से नहीं हटवा सकते, लेकिन अवैध रूप से से शराब बेचने वाले पर कार्रवाई होगी। इस पर महिलाओं ने शराब ठेका नहीं हटने पर खुद सेल्समैन को भगाने की चेतावनी दी है। शकुंतला देवी, अशरफी देवी, सावित्री, कमलेश, रामलली, कुसुमा देवी, विमलेश कुमारी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।