{"_id":"571e55dd4f1c1bed50a916ce","slug":"mahila-congress-meeting-to-discuss-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महिला कमेटी के जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में शुरू हुए विवाद के बाद जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता ने अपनी सक्रियता दिखाना शुरू कर दी है। सोमवार को गीता गुप्ता की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बता दें कि कांग्रेस एक धड़ा जहां गीता गुप्ता को जिलाध्यक्ष मान रहा है, तो दूसरा गुट चंद्रप्रभा यादव को जिलाध्यक्ष मान रहा है। दोनों को लेकर कांग्रेसियों के अपने अलग-अलग मत हैं।
सोमवार को महिला कांग्रेस की बैठक में गीता गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर दो-दो महिला कार्यकत्रियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर में सर्वेश गिहार, अलीगंज में रेखा चतुर्वेदी, मारहरा में शशी गुप्ता, जलेसर में ममता धनगर, जैथरा में अनुपम मिश्रा, राजा का रामपुर में भावना राठौर, सकीट में कौशर जहां, निधौली कलां में भूदेवी धनगर, शीतलपुर में शीला देवी को जिम्मेदारी सौंपी है। हेमलता कुशवाह, शिवानी गुप्ता, राधा देवी, शैलेष चौहान, स्नेहलता, रूचि चौहान, डॉ. दुर्गा भारती समेत अनेक कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहीं।