{"_id":"589dfe664f1c1b2b6237851b","slug":"magh-purnima-devotees-took-a-dip-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Amar Ujala
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगाते भक्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिरों पर पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी और साधु संतों एवं जरूरतमंदों का दान दिया। सोरों हरि की पैड़ी पर श्रद्धालु ने परिक्रमा की।
भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु लहरा, कछला, कादरगंज एवं हरि की पैड़ी गंगा घाटों पर सपरिवार पहुंचकर मां गंगा के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाने लगे। तेज ठंडी हवाओं के बीच कांप रहे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की आरती उतारकर प्रसाद बांटा। श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा की परिक्रमा की। मंदिरों में देवदर्शन कर अपनी खुशहाली के लिए ईश्वर से आशीष मांगा। वराह मंदिर, बालाजी दरबार, रघुनाथजी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, पंच महाशक्ति मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, बटुकनाथ आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। हरिपदी स्थित नागालैंड संत आश्रम में माघ मास में एक माह से अन्न क्षेत्र चल रहा था। माघ पूर्णिमा को साधु संतों को भोजन कराने के साथ ही अन्न क्षेत्र का समापन हो गया।