फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lohia village privileged Yadgarpur

सुविधाओं से वंचित लोहिया गांव यादगारपुर

Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lohia village privileged Yadgarpur
मिरहची। वर्ष 2012-13 में चयनित लोहिया ग्राम आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लोहिया गांव यादगारपुर में आज भी सफाई कर्मी के न पहुंचने से नालियां चोक पड़ी हैं। दो-दो माह तक ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा रहता है। इससे ग्रामीणों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने भी गांव की गलियों के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं कराया है। ग्रामीणों ने खुद अपने घरों के सामने नालियां बना ली हैं।  
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लोहिया ग्राम चयनित होने के बाद गांव में कोई खास विकास कार्य नहीं किए गए। अधिकांश विकास कार्य कागजों में कराए गए हैं। गांव में एक मात्र ट्रांसफार्मर है जिससे गांव के नलकूप चलते हैं और इसी ट्रांसफार्मर से गांव को भी सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर को फुंके हुए दो माह हो चुके हैं, दो माह से गांव में बिजली न होने से अंधकार है, साथ ही फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण रामभजन सिंह, अखिलेश, बखेड़ी लाल, अपर्णा, गुड्डो देवी, उर्मिला देवी, सरोजा देवी, उमेश कुमारी, सुबोध का कहना है कि गांव की गलियों में जो नालियां हैं वह सभी ग्रामीणों ने अपने पैसे से बनवाई हैं। गांव में कभी भी सफाईकर्मी नहीं आता है, सफाई के अभाव में अक्सर नालियां चोक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी गलियों में बहता है।  नालियों की सफाई ग्रामीण खुद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में एक मात्र पानी की टंकी है जो पूरे गांव के लिए पर्याप्त नहीं है।
वर्ष 2015-16 में चयनित लोहिया गांव अचलपुर में भी दीवारों पर लिखे साफ सफाई के स्लोगन मुंह चिड़ाते दिखते हैं। जहां स्लोगन लिखे गये हैं वहीं गंदगी युक्त नालियों का पानी गलियों में एकत्रित होकर दुर्गंध फैला रहा है। गांव में अभी तक कोई भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है।

गांव में एक मस्जिद के सामने पानी की टंकी बनी है जो एक साल से खराब है। रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोगों को परेशानी हो रही है। अचलपुर निवासी मनीराम सिंह, रामवीर सिंह, उदयवीर सिंह, यशपाल सिंह, कैलाश चंद्र, महमूद खां ने मांग की है कि गांव में प्रतिदिन नालियों की सफाई कराई जाए जिससे गांव की गलियों में गंदगी एकत्रित न हो सके।



गांव यादगारपुर का सफाईकर्मी गांव में कार्य करने नहीं जाता है क्योंकि वह वेतन भी नहीं ले रहा है जबकि अचलपुर में सफाईकर्मी नियमित है। ग्रामीणों का आरोप गलत है।
सुधाकर किशोर, सहायक विकास अधिकारी
 
यदि ग्रामीण नलकूप और घरेलू बिल जमा की रसीद लाकर दिखा दें तो वह तुरंत नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा देंगे।
- वीके सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed