फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

लॉकडाउन में फंसे 110 मजदूर, डीएम से घर भेजवाने की लगाई गुहार

Sat, 02 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कलक्ट्रेट में मध्य प्रदेश से आए मजदूरों को मास्क बांटते कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट में शनिवार को पहुंचे कुछ मजदूरों ने डीएम से शिकायत की है। उनका कहना था कि वे लोग सतना (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। देकेदार उन्हें यहां काम करने के लिए लाया था। लॉकडाउन के चलते वह उन्हें छोड़कर भाग गया है। अब वो खाने के लिए मोहताज हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम सुखलाल भारती ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को बुलाकर इनके खाने का इंतजाम व उन्हें घर भेजवाने के निर्देश दिए हैं। निशा, रामकली, कविता, रेशमा ब्रजेश सहित आदि ने डीएम को बताया कि वे जिरसमी गांव से आए हैं। गांव में पक्की नहर के निर्माण के लिए चार माह पूर्व मध्यप्रदेश के सतना से आलमपुर निवासी एक ठेकेदार लेकर आया था।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ठेकेदार तो चला गया, लेकिन सतना से आए 110 लोगों को छोड़ गया। उन्होंने डीएम से कहा सभी के पास खाने को कुछ नहीं है। वह पैदल चलकर यहां आए है। डीएम ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को मामले की जानकारी दी। वहीं मजदूरों को घर भेजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही खाने का इंतजाम करने को भी कहा है। अधीक्षण अभियंता धर्मवीर भारती ने बताया सभी मजूदरों को सतना भेजा जाएगा। वहीं खाने का इतंजाम किया जा रहा है। उधर, कलक्ट्रेट पर आए मजदूर मास्क नहीं लगाए थे। इस पर डीएम ने सभी को मास्क वितरण कराए। साथ ही उन्हें मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed