{"_id":"5e9dcc058ebc3ed56508aab6","slug":"lockdown-etah-news-agr4386581111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन शिथिल, नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन शिथिल, नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
विज्ञापन
घंटाघर के किराना बाजार में नहीं दिखी सामाजिक दूरी।
- फोटो : ETAH
एटा। कोरोना वायरस से जंग में पुलिस-प्रशासन की ढिलाई और लोगों में जागरूकता का अभाव कहीं शहर में विपरीत हालात पैदा न कर दे। वहीं लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। पुलिस भी केवल गाड़ी पर लगे लाउडस्पीकर से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील करते हुए फर्राटे भरकर निकल जाती है। प्रशासन ने आज मंगलवार की साप्ताहिक बंदी का एलान किया है। इस दौरान किराना और सब्जी सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
सब्जी मंडी के हालात बेकाबू
सब्जी मंडी में सुबह छह बजे से ग्राहकों का उमड़ना शुरू हो गया। यहां अधिकतर लोगों के चेहरों पर न तो मास्क थे और न ही सब्जी और फल खरीदते समय लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। यहां तैनात पुलिसकर्मी भी केवल वाहनों को साइड में खड़ा कराते तो दिखे पर सैनिक पड़ाव मैदान में लगी सब्जियों की ढकेलों पर सामाजिक दूरी के पालन में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं दिखी।
बस स्टैंड पर नहीं हुआ पालन
बस स्टैंड पर निरंतर कोटा से छात्र-छात्राओं का आना बना हुआ है। सोमवार को भी करीब तीस से चालीस छात्र-छात्राएं यहां पहुंचे। घर तक पहुंचने के इंतजाम न होने के कारण अभिभावक अपने साधनों से बस स्टैंड पहुंचकर बेटे-बेटियों को ले जा रहे थे। जहां सबसे ज्यादा सतर्कता और सजगता की जरूरत है, बावजूद इसके यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। अभिभावक बसों में चढ़कर बेटियों के सामान को उतार रहे हैं तो वहीं झुंड बनाकर उनकी स्क्रीनिंग आदि औपचारिकताओं का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी या मीडियाकर्मियों के आने पर लोग खड़े हो जाते हैं गोलों में
सुभाष बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, बांस मंडी आदि बाजारों में सुबह आठ से नौ बजे के मध्य भीड़ जुट जाती है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामाजिक दूरी के लिए गोले बनाए हैं, अधिकारी या मीडियाकर्मियों के आने पर लोग गोलों में खड़े हो जाते हैं, लेकिन जाते ही दुकान पर झुंड बना लेते हैं।
तलब मिटाने को कर रहे लॉकडाउन का उल्लंघन
सकीट। लोग अपनी तलब मिलटाने के लिए बीड़ी, सिगरेट और गुटखा लाने के लिए मोहल्लों और चौराहों पर चक्कर काट रहे हैं। गांजा, शराब, भांग के शौकीनों की हालत और बदतर है, वह शाम ढलते ही गलियों में घूमते नजर आते हैं। इस दौरान वे लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं।
साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से होगा पालन
साप्ताहिक बंदी का मंगलवार को कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की किराना और सब्जी की दुकानों को नहीं खुलने दिया जाएगा, जो खोलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग भी जागरूक रहें। अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और जब निकलें तो मास्क लगाकर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
-अबुल कलाम, एसडीएम सदर