Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra on High Alert for Dhanteras: 2,500 Police Personnel, Drone Surveillance and Plainclothes Cops in Markets

दीपोत्सव 2026: बाजारों में ड्रोन से निगरानी, सादे कपड़ों में भी रहेगी पुलिस; 2500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Fri, 06 Nov 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 09:18 AM IST
सार

धनतेरस पर आगरा के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट के नगर जोन में 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रमुख बाजारों में ड्रोन और स्मार्ट सिटी कैमरों से निगरानी होगी, जबकि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
 

विज्ञापन
Agra on High Alert for Dhanteras: 2,500 Police Personnel, Drone Surveillance and Plainclothes Cops in Markets
बाजार में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से होगी। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। एमजी रोड और हाईवे पर भी वाहनों का दबाव रहेगा। इसे देखते हुए कमिश्नरेट के नगर जोन में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख बाजारों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात पुलिस भी अलग से लगाई गई है।
विज्ञापन


सिटी जोन कोतवाली के सराफा बाजार में सोने-चांदी के जेवरात खरीदने के लिए लोगों की देर तक भीड़ रहेगी। इसके अलावा कपड़ा बाजार, जूता बाजार में भी खरीदार पहुंचते हैं। देर रात तक बाजारों में लोग रहेंगे। व्यापारी भी घरों की तरफ जाएंगे। बाजार और अन्य मार्गों पर पुलिस रहेगी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि बाजारों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


लोगों से अपील, चोरों से रहें सावधान
पुलिस ने लोगों से अपील भी की है। कहा है कि बाजारों में अपने पर्स और मोबाइल को ठीक से रखें। ऑटो में सफर करते समय भी सुरक्षा का ध्यान रखें। गाड़ियों में मोबाइल, पर्स और कीमती सामान नहीं रखें। अगर कोई अनजान व्यक्ति बात कर जाल में फंसाने की कोशिश करता है तो पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में जाएंगे दोपहिया वाहन
शाहगंज, फव्वारा, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, रावत पाड़ा में तीन और चार पहिया नहीं जाने दिए जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से बैरियर लगाए जाएंगे। इनमें दोपहिया वाहनों को छूट रहेगी। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग बाजार से बाहर की जा सकेगी। एमजी रोड पर भी शोरूम के बाहर वाहनों को सड़क पर पार्क नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।


स्मार्ट सिटी के कैमरों से भी निगरानी
पुलिस ने 50 से अधिक ऐसे स्थान भी चिह्नित किए हैं, जहां पर लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इन रास्तों पर थाना पुलिस की गश्त रहेगी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। किसी तरह के संदिग्ध नजर आने पर पुलिस टीम को लगाया जाएगा। संदिग्धों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed