फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Live Animal Export Bill should be repealed

Etah News: जीवित पशु निर्यात विधेयक को निरस्त किया जाए

Sat, 17 Jun 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Live Animal Export Bill should be repealed
एटा। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने बैठक का आयोजन जैन नगर स्थित कार्यालय पर किया गया। इसमें पशुपालन विभाग द्वारा जिंदा पशुओं को भारत से निर्यात करने के लिए विधेयक पर विरोध जताया गया। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबीता जैन प्रेरणा ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो का है। अहिंसा की बात करने वाले उत्कृष्ट जैन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं इस विधेयक को लेकर काफी आहत हुई हैं। उन्होंने जीवित पशु निर्यात विधेयक को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। नेमिनाथ महिला मंडल की संगीता जैन ने कहा कि संस्था ने एक आपत्ति पत्र मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय कृषि भवन को भेजकर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

विरोध के समर्थन में सकल दिगंबर जैन समाज, नेमिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल, भारतीय जैन मिलन परिवार, नसिया भक्त महिला परिवार, विश्व गोरक्षा संघ एवं जिला उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ, श्री दिगंबर जैन वीर मंडल हैं। बीना जैन, श्रुति जैन, उषा जैन, वर्षा जैन, रुचि जैन, पूनम यादव, चीना अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed