फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Light Vidya Deep in every house, teach all your children

Etah News: हर घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ

Mon, 10 Apr 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Light Vidya Deep in every house, teach all your children
सकीट। ब्लॉक संसाधन केंद्र से सोमवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इसमें हर घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ जैसे नारे लगाकर लोगों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. यतेंद्र यादव की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों का नामांकन नजदीक के प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय पीपल टोला, प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकीट के बच्चे स्कूल चलो अभियान के नारे लगाते हुए हर्ष और उल्लास के साथ चल रहे थे। जिन बच्चों का नवीन नामांकन हुआ है, उनके लिए यह रैली बड़े उत्साह की गतिविधि रही।
विज्ञापन

रैली के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह प्रत्येक स्कूल के शिक्षकों का दायित्व है कि वह अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का प्रवेश समय से कराएं। शिक्षण सत्र प्रारंभ हो गया है और जिन कक्षाओं की किताबें आ चुकी हैं, वो भी वितरित कर दें। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला मंत्री संजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रमा दुबे, जिला व्यायाम शिक्षक भारत वीर वर्मा, दिनेश वर्मा, ललित यादव, नीरज यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed