फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Less than 50 percent students were present in midday meal, notice to 228 teachers

Etah News: मध्याह्न भोजन में 50 प्रतिशत से कम रही विद्यार्थियों की उपस्थित, 228 शिक्षकों को नोटिस

Thu, 22 Aug 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Less than 50 percent students were present in midday meal, notice to 228 teachers
एटा। परिषदीय विद्यालयों सहित सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था है। जुलाई माह में 228 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या नामांकन के सापेक्ष 50 प्रतिशत से कम रही। इस पर 228 विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों को देनी होती है। जुलाई माह की समीक्षा हुई तो जिले के 228 विद्यालय ऐसे मिले जिसमें नामांकन के सापेक्ष 50 प्रतिशत या उससे कम विद्यार्थियों ने मध्याह्न भोजन किया। जलेसर ब्लाॅक क्षेत्र के 11, मारहरा के 14, निधौलीकलां के 28, नगर क्षेत्र के 9, सकीट के 25, शीतलपुर के 46, अवागढ़ के 20, अलीगंज के 44, जैथरा के 31 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 7 विद्यालय तो ऐसे है जहां मध्यान्ह भोजन में विद्यार्थियों की उपस्थित शून्य दिखाई गई। इसी को लेकर सभी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है ऐसा प्रतीत होता है कि विद्यालयाें में अच्छी शैक्षिक गतिविधियां न होने सहित मैन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन वितरण नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते विद्यार्थी नामांकन के सापेक्ष मध्याह्न भोजन में कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed