फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lekhpal caught taking bribe of Rs ten thousand in etah

UP: घूस लेता लेखपाल साथी सहित गिरफ्तार...किसान से पैमाइश के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
सार

लेखपाल राजकुमार ने किसान को कासगंज मार्ग स्थित अपने आवास पर रुपये लेकर बुलाया। एंटी करप्शन टीम ने पूरी तैयारी के साथ किसान को 10 हजार रुपये देकर लेखपाल के आवास पर भेज दिया। रंगे हाथ लेखपाल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Lekhpal caught taking bribe of Rs ten thousand in etah
एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि वह एक किसान से पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। लेखपाल के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील सदर में तैनात लेखपाल राजकुमार के पास पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव इटारी निवासी किसान राजस्व से संबंधित विवाद में पैमाइश कराने के लिए पहुंचा। किसान ने 3 अक्तूबर को लेखपाल राजकुमार से मुलाकात की तो उन्होंने 10000 रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद किसान ने एंटी करप्शन टीम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


 

तभी से टीम लगातार लेखपाल पर नजर रखे हुए थी और जानकारी जुटा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह लेखपाल राजकुमार ने किसान को कासगंज मार्ग स्थित अपने आवास पर रुपये लेकर बुलाया।एंटी करप्शन टीम ने पूरी तैयारी के साथ किसान को 10 हजार रुपये देकर लेखपाल के आवास पर भेज दिया। 

यहां राजकुमार का एक अन्य साथी सुभाष उर्फ टीटू भी मौजूद था। जैसे ही किसान ने रुपये दिए साथ मौजूद एंटी करप्शन टीम ने प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में लेखपाल को पकड़ लिया। साथी सुभाष ने भागने का प्रयास किया तो उसे भी टीम ने पकड़ लिया। इनके पास से रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed