{"_id":"5044dbbfab11323b8a69417c3d7e6043","slug":"lawyers-march-protesting-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने जुलूस निकाल की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने जुलूस निकाल की नारेबाजी
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को इलाहाबाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में बार एसोसिएशन की घोषणा के बाद गुरुवार को स्थानीय अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने बैठक कर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। कचहरी परिसर में जुलूस निकालते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को अधिवक्ता पुतला फूंकेंगे।
गुरुवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन बैठक अध्यक्ष राकेश कुमार कंज की अध्यक्षता में हुई। महासचिव सुनील यादव ने पुलिस की तानाशाही की निंदा करते हुए दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की। सतेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह शाक्य एडवोकेट ने वर्तमान सरकार पर पुलिस को खुली छूट दिए जाने का आरोप लगाया। राकेश यादव, श्यामवीर सिंह, सतेंद्र यादव, राजीव यादव ने पुलिस कर्मचारी, अधिकारी को न्यायालय परिसर में असलाह न लाने के खिलाफ प्रस्ताव पासकर हाईकोर्ट, उप्र सरकार को भेजे जाने, उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करने की बात कही। बाद में अधिवक्ताओं ने पूरे कचहरी परिसर में जुलूूस निकालते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध एसएसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
शुक्रवार को अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंकेंगे। इस मौके पर महेश कुलश्रेष्ठ, संदीप मिश्रा, नीरज यादव, राजीव नारायण, राधेश्याम, नरेंद्र, विनीत मिश्रा, नईम अहमद, अनीस खां, रवेंद्र यादव, अनिल कुलश्रेष्ठ, दीपक शर्मा, देवेंद्र पांडेय, राहुल सक्सेना अधिवक्ता उपस्थित रहे।