{"_id":"6aaec8049f26328ea30b5908","slug":"farmers-sit-in-protest-for-compensation-continues-for-173-days-etah-news-c-163-1-eta1013-156880-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुआवजे के लिए 173 दिन से किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुआवजे के लिए 173 दिन से किसानों का धरना जारी
Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर गांव श्यौराई में धरना देते किसान। स्रोत स्वयं
मिरहची। एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर गांव श्यौराई में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 173वें दिन भी जारी रहा। ऑल इंडिया किसान यूनियन के बैनर तले किसान 31 मार्च से लगातार धरने पर बैठे हैं। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि रेलवे विस्तार के लिए उनकी जमीन ली जा रही है। प्रस्तावित मुआवजा बेहद कम और अन्यायपूर्ण है। किसानों की मांग है कि उन्हें वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए। उनके पुनर्वास की ठोस व्यवस्था भी हो। ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई अधिकारी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज होगा।