फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lanter falls, girl dies in rubble

लेंटर गिरा, मलबे में दबकर बालिका की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:49 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 17 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lanter falls, girl dies in rubble
accident

विज्ञापन
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा में अपराह्न के समय मकान का जर्जर हाल लेंटर गिर पड़ा। लेंटर के मलबे में दबकर एक बालिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बालिका गंभीर घायल हो गई। घायल बालिका को रेफर किया गया है।

यह हादसा गांव के राजाराम शाक्य केे मकान पर हुआ। उनके बरामदें की छत काफी जर्जर हाल थी। इस छत को वह आधा टूड़वा चुके थे, बचा हुआ हिस्सा तुड़वाया जाना था। शुक्रवार को अपराह्न दो बजे अचानक बरामदे की जर्जर छत गिर पड़ी। जिसकी चपेट में संध्या 6 वर्ष पुत्री विनोद निवासी गांव भगना की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ दूसरी बालिका भी संध्या नाम की थी। यह दूसरी संध्या राजाराम शाक्य के घर के पास रहने वाले सुखवीर की पुत्री है। मलबे में दबकर यह गंभीर घायल थी। जिसे गंभीर अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मृतक बालिका संध्या मूल रूप से भगना की रहने वाली है। होली के पर्व पर वह अपने फूफा सुखवीर के घर आई हुई थी। वह सुखवीर की पुत्री के साथ खेलते हुए राजाराम के घर चली गई और जर्जर हाल बरामदे के नीचे बैठकर खेल रहीं थी। तब ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed