फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lakhs stolen from lawyer's house

अधिवक्ता के मकान से लाखों की चोरी

Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from lawyer's house
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एमएलसी रमेश यादव वाली गली निवासी अधिवक्ता के घर पर शनिवार सुबह चोरों ने धावा बोल दिया। चोर अधिवक्ता के घर से 20 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

एमएलसी रमेश यादव वाली गली में अधिवक्ता अजय पालीवाल का घर है। वह घर में अकेले ही रहते हैं। शनिवार सुबह मॉर्निंग वह वॉक करने गए थे। तभी चोरों ने अधिवक्ता के घर पर धावा बोल दिया और ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर घर से 20 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की जंजीर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक से लौटने पर अधिवक्ता को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि अधिवक्ता के घर में चोरी की वारदात हुई है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलान में एक घर से आभूषण चोरी
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सैलान निवासी दिनेश कुमार पुत्र माधों सिंह के घर में बृहस्पतिवार रात चोर दीवार काटकर घुस गए। चोर घर में सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों को चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed