{"_id":"57239b2e4f1c1b0679a918f6","slug":"laipatop-paakar-khile-vidyaarthiyon-ke-chehare","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप बांटे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श इंटर कालेज में वर्ष 2014 में उर्त्तीण हुए हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं लैपटॉप वितरित किए गए। इस मौके पर विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिये प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। मेधावी छात्र और छात्राओं को प्रदेश सरकार लैपटॉप वितरित कर उन्हें तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दे रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी ने बताया कि कार्यक्रम में इंटर एवं हाईस्कूल के 62 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह उच्च शिक्षा में अग्रणी स्थान प्राप्त कर जलेसर का नाम रोशन करें। प्रबंधक संजीव अग्रवाल के ने आभार व्यक्त किया। संचालन नरायन सिंह ने किया। सीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय अध्यक्ष राजबहादुर वार्ष्णेय, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र यादव, उदयवीर सिंह, निहाल सिंह, गौरी शंकर शर्मा, मुकेश कुमार समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।