{"_id":"59130fcc4f1c1b7a048509b8","slug":"lahara-mein-koode-ke-dher-se-uthee-chingaaree-se-saat-makaan-jale","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरा में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से सात मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरा में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से सात मकान जले
amar ujala
Updated Wed, 10 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
लहरा में आग से जला सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लहरा में बुधवार सुबह कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के सात मकान चपेट में ले लिए। इन मकानों में रखा अनाज, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि तेज हवा चलने के कारण कूड़े के ढेर में पड़ी आग धधक उठी और एक चिंगारी उड़कर रामजी लाल की झोपड़ी पर जाकर गिरी। इससे उनके मकान में आग लग गई। बताया गया कि तीन दिन पहले ही रामजीलाल के बेटे सर्वेश की शादी हुई थी, घर में काफी समान रखा हुआ था। घर में बंधे दो पशु भी झुलस गए। रामजीलाल के भाई राजकुमार, जुगले, जवाहरलाल, राजेश, रणसिंह, रामवीर के घरों में भी आग पहुंच गई। इससे उनके भूसे की बुर्जी, अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मी क्षति का आकलन कर रहे हैं।