{"_id":"6990b60cbe60fabb830f2814","slug":"lab-technician-found-absent-for-two-days-orders-to-deduct-salary-etah-news-c-163-1-eta1004-146386-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो दिन से लैब टेक्नीशियन मिला अनुपस्थित, वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो दिन से लैब टेक्नीशियन मिला अनुपस्थित, वेतन काटने के आदेश
Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची पर निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद। स्रोत स्वास्थ्य वि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे विलेज हेल्थ न्यूट्रीशियन डे (वीएचएनडी) का निरीक्षण किया। इस दौरान एक लैब टेक्नीशियन दो दिन से अनुपस्थित मिला। उसका वेतन काटने के आदेश जारी किए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची का निरीक्षण किया। यहां पर वीएचएनडी के तहत टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान यहां पर तैनात लैब टैक्नीशियन जयपाल दो दिन से अनुपस्थित मिला। सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन का दो दिन का वेतन काटने के साथ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। नोटिस का संतोषजनक जवाबन न मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी जारी की। इसके बाद मारहरा ब्लॉक के सुपैती का निरीक्षण किया। यहां पर सभी एएनएम और आंगनबाड़ी उपस्थित मिली। टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिलनी चाहिए।