{"_id":"64b811ae4db81d7a04077224","slug":"khushiram-died-due-to-bullet-passing-through-his-temple-etah-news-c-163-1-sagr1016-2544-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कनपटी से गोली पार होने से हुई थी खुशीराम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कनपटी से गोली पार होने से हुई थी खुशीराम की मौत
Wed, 19 Jul 2023 10:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव खेरी जलालपुर निवासी खुशीराम की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया है कि कनपटी पर गोली मारी गई थी, जो पार हो जाने की वजह से ही मौत हुई थी। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, इंटेलीजेंस टीम और सर्विलांस को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। युवक की गोली मारकर ही हत्या की गई थी, गोली कनपटी से पार हो गई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। संवाद
विज्ञापन