फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kasturba avasiya balika

कस्तूरबा की बेटियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
kasturba avasiya balika
कासगंज। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के दिन बहुरने लगे हैं। यहां शिक्षा लेने वाली बालिकाओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कासगंज नगर, कासगंज देहात, सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, अमांपुर में कस्तूरबा के विद्यालय संचालित हैं। इनके भवनों को पेंटिंग के जरिए नया लुक दिया जा रहा है। विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए शासन से प्रत्येक विद्यालय को 1.40 लाख रुपये की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

जल्द ही शुद्ध पानी के लिए वाटर प्यूरीफायर सिस्टम भी लगाए जाएंगे। कासगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन कराया गया है। सहावर के विद्यालय में भी इन दिनों काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर आंकड़ों पर
- जिले में आठ विद्यालय हैं संचालित
-प्रत्येक विद्यालय में 100 छात्राओं की शिक्षा की है व्यवस्था
-वर्ष 2006 में पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं के लिए खोले गए थे विद्यालय
विद्यालयों में होने जा रही ये व्यवस्थाएं
- विद्यालयों में लगाए जाएंगे वाटर प्यूरीफायर सिस्टम
- गर्मी के मौसम के लिए की जा रही कूलर की व्यवस्था
-ठंडे पानी के लिए फ्रिज की होने जा रही व्यवस्था
शासन से मिला बजट
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में फर्नीचर सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन से बजट मिला है। इसके अलावा विद्यालय फंड से भी व्यवस्था की जाएगी।
अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed