{"_id":"574097a44f1c1be71fac7495","slug":"kasganj-the-rape-and-murder-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sat, 21 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के एक गांव में बालिका (12) की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बालिका शुक्रवार शाम से लापता थी और शनिवार सुबह उसका शव खेत में मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। विधायक अमांपुर के समझाने और पुलिस अधिकारियों के घटना का शीघ्र खुलासा करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बालिका शुक्रवार शाम अपने चाचा को खेत पर खाना देने के बाद घर लौटी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिली। शनिवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गड़िया-कर्मपुर मार्ग पर बंबा के निकट खेत में बालिका का नग्नावस्था में शव पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, उपजिलाधिकारी व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीण भड़क गए। लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच वार्ता चली। इस बीच अमापुर विधायक ममतेश शाक्य भी मौके पर पहुंच गए। बाद में घटना के शीघ्र खुलासे के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।