{"_id":"5785210d4f1c1ba55313e1e3","slug":"karant-se-tent-vyavasaayee-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से टेंट व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से टेंट व्यवसायी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
लटकते तारों से मौत पर मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कैला में मंगलवार सुबह टेंट खोलते समय पोल हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से टेंट व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसका साथी राजपाल झुलस गया। घटना पर एकत्रित हुए लोग दोनाें को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
राजा का रामपुर के गांव गढ़ी वैश्यान निवासी सुधीर पुत्र नाथूराम टेंट का काम करता था। सोमवार को गांव कैला में बारात आई थी, जिसमें सुधीर ने टेंट लगाया था। कार्यक्रम होने के बाद मंगलवार सुबह वह टेंट खोल रहा था। बताते है कि जिस जगह टेंट लगा हुआ था, उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। सुबह करीब आठ बजे सुधीर ने टेंट खोलकर पोल निकाल रहा था, तभी अचानक पोल ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पोल में करंट दौड़ गया। करंट लगने से सुधीर गिर गया, बचाने के चक्कर में इसका साथी राजपाल निवासी कुंजढियान पहुंचा, वही करंट की चपेट में आकर झुलस गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने पोल हटाते हुए दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। वही राजपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
इनसेट
धूमधाम से करना चाहता था बहन की शादी
राजा का रामपुर। टेंट का काम करने वाला सुधीर की बहन की शादी भी तय हो गई है। बहन की शादी की वह तैयारियों में जुटा था। परिवारीजन और रिश्तेदारों के मुताबिक वह बहन की शादी धूमधाम से कराना चाहता था। इसके लिए इन दिनों वह अतिरिक्त मेहनत भी करता था।