{"_id":"c202b4d55bba199623129574f86f73d1","slug":"kalktret-teachers-picketed-shouted-slogans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर धरना, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर धरना, नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार के साथ सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगें न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
प्रदर्शन स्थल पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन को संघ की मांग माननी पड़ेगी। प्राथमिक शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। जिला मंत्री सूरजपाल वर्मा ने कहा कि अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 लागू हो चुका है। उक्त अधिनियम में स्पष्ट उल्लेख है कि शिक्षकों से 10 वर्षीय जनगणना, दैवीय आपदा से संबंधित राहत कार्य एवं स्थानीय निकाय, एवं विधानसभा व लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी के अतिरिक्त किसी कार्य में न लगाया जाए। शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का इतना दबाव डाल दिया जाता है कि शिक्षक अपना मूल कार्य भी नहीं कर पाते। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन उच्च न्यायालय और शासनादेश का भी उल्लघंन कर रहा है। मुनेश सिसौदिया और नेम सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर राकेश चौहान, ओमेंद्र चौहान, सुशील यादव, अमीर सिंह यादव, ममता वर्मा, जंगली सिंह, प्रवीन यादव, शैलेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, अखिलेश यादव, राकेश भारद्वाज, ललित यादव, भानू प्रताप, डोरी लाल, आशोक कुमार, रनवीर यादव, अखिलेश मिश्र आदि लोगों ने भी संबोधित किया।