फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaise poora hoga yogee sarakaar ka pharamaan

कैसे पूरा होगा योगी सरकार का फरमान

Fri, 05 May 2017 12:00 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 05 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
kaise poora hoga yogee sarakaar ka pharamaan
सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा - फोटो : amar ujala
  
विज्ञापन

योगी सरकार ने 15 जून तक सड़कों को गढ्डा मुक्त करने का एलान किया है। इसमें लिए जिले को 2.22 करोड़ रुपये भेज भी दिए गए हैं। पर, ठेकेदार इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। किसी भी ठेकेदारों ने टेंडर ही नहीं डाले। ऐसे में योगी सरकार का फरमान कैसे पूरा होगा? इसे लेकर अफसर परेशान हैं।
सरकार के एलान के बाद सर्वे करके पीडब्लूडी विभाग ने शासन को 650 किलोमीटर सड़कों को गढ्डा मुक्त, नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत के प्रस्ताव भेजा था। ओइसमें बरेली-मथुरा, एटा- कासगंज कलक्ट्रेट, कासगंज-अमांपुर, एटा- अमांपुर, सहावर, फाटकपुर, धरमपुर, चंडौस, एलजीसी पटरी, अलीगंज-सोरों मार्ग, नगरिया, शहवाजपुर, म्यांसुर, पटियाली, नरदौली मार्ग, गंजडुंडवारा, सुन्नगढ़ी, खिजरपुर, चिलकुईया से उमरऊआ, बरेली, मथुरा, मोहिनी, मामूरगंज सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने कुल 193 कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए। इसमें से केवल 111 टेंडर आए हैं। ठेकेदारों ने केवल नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत कार्यों के टेंडर ही डाले हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए कोई भी टेंडर नहीं डाला गया है। इस पर विभाग ने टेंडर डालने का समय बढ़ते हुए 9 मई तक कर दिया है।  बताया जा रहा है कि खनन पर प्रतिबंध होने के कारण बाजारों में बजरफुट, गिट्टी आदि की कीमतों में उछाल है। इसी से ठेकेदारों ने टेंडर नहीं डाले हैं।        
विज्ञापन


क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी      
 लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह का कहना है कि पैच मरम्मत हेतु कोई टेंडर नहीं आया है। नौ मई तक टेंडर किए जा सकते हैं। टेंडर डालने के लिए ठेकेदारों को मोटीवेट किया जा रहा है। बताया कि सड़क मार्गों पर जिस विभाग का स्वामित्व है, वहीं विभाग अपनी सड़कों को गढ्डा मुक्त करेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed