फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaarobaariyon ne parivahan mantree ko saumpa gyaapan

कारोबारियों ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 21 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
kaarobaariyon ne parivahan mantree ko saumpa gyaapan
एक्साइज ड्यूटी का विराोध्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सराफा कारोबारियों ने सोमवार को परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। काले कानून का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता योगेश गौड़ ने कहा कि सराफा कारोबारियों की मांग को केंद्र सरकार हठधर्मिता अपना रही है। व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में सराफा कारोबारी आंदोलन पर हैं। सरकार का उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। व्यापारी नेता अनिरुद्ध पल्तानी ने कहा कि सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी थोपी गई है, जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारी नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि व्यापारी एकजुट हैं। सरकार के आगे नहीं झुकेंगे।

परिवहन राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर इसे संसद में समाजवादी पार्टी के सांसदों द्वारा उठाए जाने की अपील की। सराफा कारोबारियों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने भी सहयोग किया। इस मौके पर कारोबारी जितेंद्र सिंह, अवनीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रुपनारायन, राजवीर सिंह ने भूख हड़ताल की। निजी चिकित्सक डा. सुभाषचंद्र अग्रवाल ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इस दौरान सत्यप्रकाश गहलौत, प्रदीप गुप्ता, दीपक चेयरमेन, राहुल वर्मा, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed