फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaanoon vyavastha ko lekar garaje sapaee

कानून व्यवस्था को लेकर गरजे सपाई

Mon, 29 May 2017 11:57 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 29 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
kaanoon vyavastha ko lekar garaje sapaee
कानून व्यवस्था को लेकर गरजे सपाई - फोटो : amar ujala
हत्या, लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर सोमवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश में अराजकता बढ़ रही है। भाजपा, आरएसएस, बजरंग दल, विहिप, युवा मोर्चा समेत तमाम संगठनों ने कानून व्यवस्था का मखौल बना रखा है।  प्रदेश में डकैती, बलात्कार, अपहरण, लूट की घटनाएं बढ़ गईं हैं। दलितों और कमजोरों का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश में दो महीने में जंगलराज कायम है। पूर्व विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि दो महीने में सहारनपुर में बवाल, मथुरा में डकैती और हत्याकांड, जेवर में बलात्कार, बनारस में 10 करोड़ रुपये की डकैती, गोरखपुर, इलाहाबाद में हत्याएं हुईं। सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल है। नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। मौके पर पूर्व विधायक रणजीत सुमन, अमित गौरव यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेेंद्र सिंह यादव, अजय यादव, सुनील यादव, राजकिशोर, राजू यादव, लालकांत यादव, शशांक यादव, शराफत हुसैन काले, सुभाष शाक्य, अमर सिंह वर्मा, प्रदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed