फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaanapur haeeve par laga chaar ghante jaam

कानपुर हाईवे पर लगा चार घंटे जाम

Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
kaanapur haeeve par laga chaar ghante jaam
हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर हाईवे पर मलावन और एटा के बीच रविवार सुबह पहले से खराब ट्रैक्टर के पास एक और ट्रक खराब हो गया। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। किसी प्रकार ट्रैक्टर को हटाकर छोटे वाहनों के निकलने की जगह बनाई गई, लेकिन यातायात धीमा होने से हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। ट्रक और ट्रैक्टर हटने पर चार घंटे बाद जाम खुला। सूचना पर एटा, मलावन पुलिस ने मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

रविवार अल-सुबह बेवर निवासी राजकुमार ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भरकर ले जा रहा था। तभी कानपुर हाईवे पर एटा-मनावन के बीच ट्रैक्टर खराब हो गया। ट्रैक्टर संभल ही रहा था कि उसी के पास सुबह नौ बजे एक ट्रक खराब हो गया। इस कारण हाईवे पर निकलने की जगह नहीं बची। किसी प्रकार जल्दबाजी में ट्रैक्टर हटाकर छोटे वाहनों के निकलने का रास्ता बनाया गया, लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल पाए। इसके चलते हाईवे पर ट्रकों और बसों की लंबी लाइन लग गई। यही नहीं जाम में दो एंबुलेंस फंसने से मरीज और उनके परिवारीजन परेशान हो गए। बारह बजे ट्रक संभला तब जाकर यात्रियों ने खुद मोर्चा संभाल कर जाम खुलवाया। लगातार चार घंटे जाम में फंसने के कारण भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में रोडवेज बसों और निजी वाहनों में सवार यात्रियों के पसीने छूट गए। ट्रैक्टर और ट्रक खराब होने की सूचना मिलने के बाद भी मलावन और एटा पुलिस ने मौके नहीं गई। 
विज्ञापन

-----------------
पानी के लिए तरसे यात्री 
जाम में फंसे यात्री पीने के पानी के लिए तरस गए। आलम यह था कि एक किमी दूर जाकर यात्रियों ने ढाबे से पानी खरीदना शुरू किया तो देखते ही देखते ढाबे पर पानी की बोतलें भी खत्म हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मंडी के समीप लगा जाम 
मंडी के समीप मवेशियों के कारण हाईवे पर आधा घंटे के लिए जाम लग गया। वाहनों को निकलने की जगह नहीं बचने से देखते ही देखते लंबी लाइन लग गई। पशु पालकों ने मवेशियों को हाईवे से हटाकर वाहनों को निकलवाया। 
----------------
भीषण गर्मी में उमस से बढ़ी चिपचिपाहट 
42 डिग्री तापमान में आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी में चिपचिपाहट बढ़ने से बेचैनी बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 42, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रियल फील 47 डिग्री था। 

-------------------
चार घंटे की बिजली कटौती ने भी रुलाया
रविवार को मेंटीनेंस वर्क चलने के कारण ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट से दिन में चार घंटे से अधिक बिजली कटौती होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सईएन का कहना है कि गर्मी में तार झूलने और पेड़ों की पत्तियां और टहनियां तारों पर आने के कारण अर्थिंग मिलने से बिजली गुल हो रही है। इसके चलते पेड़ों की टहनियां कटाने का प्लान तैयार है और कई स्थानों पर मेंटीनेंस चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed