{"_id":"afa9a9b8fb1b8877352524b6172ff813","slug":"just-in-the-grip-of-cousins-both-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में चचेरे भाई, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में चचेरे भाई, दोनों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 06 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर कासगंज मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक सवार चचेरे भाईयों को रोडवेज बस की चपेट मेें आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जमा लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे की कवायद के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जाम खुलवा सके।
बाइक सवार कालीचरन (19) अपनी बहन सोमवती के घर भैसोंरा गांव अपने चचेरे भाई सर्वेश (18) निवासी सनोढ़ी थाना सिकंदरपुर वैश्य आया था। उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी। बहन के पास से 13 हजार रुपये लेकर वह वापस अपने गांव सनोढ़ी लौट रहा था तभी दोपहर करीब दो बजे महदवा पर अमांपुर की ओर से आ रही कासगंज डिपो की बस यूपी 81एएफ1941 ने बाइक सवार चचेरे भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे आसपास के गांव के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने रोडवेज की बस के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना पर अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एसडीएम रामजीवन वर्मा, सीओ पटियाली आ गए। ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं माने। युवकों के परिवारीजन सांय के समय घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस जाम खुलवा पाई।
विज्ञापन
अमांपुर रोड पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
अमांपुर रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कासगज अमांपुर रोड सिंगल है। रोड काफी जर्जर है। पटरियां भी कटी हुई हैं। आमने-सामने से दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन भी काफी संख्या में दौड़ते हैं। ऐसी स्थिति में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।