फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jumper broken on 33 KV line, power supply disrupted in medical college for one hour

Etah News: 33 केवी लाइन पर टूटा जंपर, एक घंटे तक मेडिकल कालेज में बिजली आपूर्ति रही बाधित

Sat, 22 Jun 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jumper broken on 33 KV line, power supply disrupted in medical college for one hour
एटा। शनिवार को दोपहर बाद तेज आंधी आई इसके बाद बारिश हुई। आंधी में मेडिकल कॉलेज की 33 केवी की विद्युत लाइन पर जंपर टूट कर गिर पड़ा। इससे कॉलेज की आपूर्ति एक घंटे तक ठप रही। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कोतवाली देहात विद्युत फीडर पर आगरा रोड पर पेड़ की डाली टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गई। इससे फीडर से जुड़े मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भी फुंक गया।मेडिकल कॉलेज में आपूर्ति के लिए अलग से विद्युत सब स्टेशन कॉलेज प्रांगण में ही बनाया गया है। शनिवार को दोपहर बाद आंधी के बाद बारिश हुई। इससे कॉलेज में आ रही 33 केवी लाइन पर जंपर टूट गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी पर निगम के कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर जंपर को देखा और लाइन को दुरुस्त किया। इस दौरान करीब कॉलेज की एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने से कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों सहित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने अंधेरे में मरीजों को परामर्श दिया। वार्डों में भी अंधेरा पड़ा रहा।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आगरा रोड पर 33 केवी विद्युत लाइन पर आंधी में पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं दो जंपर भी टूटे। इससे 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर भी फुंक गया। कोतवाली देहात से जुड़े फीडर के मोहल्लों में करीब 40 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशाषी अभियंता शहरी जीसीएल भटनागर ने बताया आंधी से जंपर टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गया था। इससे मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति बाधित रही। करीब एक घंटे में आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। कोतवाली देहात के विद्युत फीडर पर 33 केवी लाइन में पेड़ की डाल सहित जंपर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उसको भी दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed