{"_id":"643c3c5748fee3913d038786","slug":"joined-the-sp-when-the-name-was-not-included-in-the-bjp-panel-etah-news-c-25-1-126945-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाजपा पैनल में नाम शामिल न होने पर थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाजपा पैनल में नाम शामिल न होने पर थामा सपा का दामन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची। नगर पंचायत मिरहची के अध्यक्ष पद की टिकट की उम्मीद टूटने से मायूस भाजपाई अन्य दलों की ओर रूख कर रहे हैं। हाल में एक ऐसे ही दावेदार कार्यकर्ता ने अध्यक्ष पद के लिए तय पैनल में नाम न शामिल करने पर सपा का दामन थाम लिया।
ग्राम पंचायत मिरहची के सीमा विस्तार में आधा दर्जन गावों को जोड़कर नवगठित नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ भाजपा से उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। कई लोगों ने पार्टी से टिकट लेने के लिए आवेदन कर रखे थे। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष तक परिक्रमा लगा रहे थे। हाल ही में भाजपा की ओर से स्थानीय स्तर पर कोर कमेटी की बैठक में नामों के पैनल तैयार किए गए। इसमें हर निकाय से चार-पांच लोगों के नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए हैं।
नाम न भेजे जाने से नाखुश शिक्षक हिमालय सिंह लोधी ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति खराब है। बीस वर्ष तक सेवा देने के बाद भी पैनल में नाम तक नहीं भेजा। सपा की नीतियों का पूरी तरह निर्वहन करेंगे।