फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jila panchayat chunav: s.p. party lead

जिला पंचायत में सपा का दबदबा बरकरार, बसपा-भाजपा को झटका

Mon, 02 Nov 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav: s.p. party lead
  रविवार सुबह शुरू हुआ मतगणना का कार्य सोमवार शाम तक जारी था। जैथरा, अलीगंज और जलेसर ब्लाक में मतगणना समाप्त हो गई थी, अन्य जगह जारी थी। जिला पंचायत में सपा ने अपना दबदबा कायम रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव, उनका बेटा और पत्नी चुनाव जीत गईं। भाजपा और यहां पिता कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत संभाल रहे सांसद राजवीर सिंह को करारा झटका लगा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में तीन ही जीत पाए हैं। दो सीटों पर बसपा आगे चल रही है।
विज्ञापन

 
सोमवार की सायं पांच बजे तक जैथरा, अलीगंज व जलेसर विकास खंड क्षेत्र में मतगणना परिणाम घोषित कर दिए गए, जबकि अन्य ब्लॉकों में मतपत्रों की गिनती का कार्य चल रहा था। अलीगंज क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्य चुनाव जीत गए हैं। पूर्व विधायक व भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुबेर सिंह अंगरिया चुनाव हार गए हैं। बसपा अलीगंज में सपा प्रत्याशियों के अलावा केवल निर्दलीय प्रत्याशी रामौतार ही मतगणना स्थल पर दिखाई दिए, जबकि बसपा व भाजपा का कोई भी प्रत्याशी नजर नहीं आया। जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी के जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण करने का कार्य भी जारी रहा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश पाल ने बताया कि जीते जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र कलक्ट्रेट से वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जैथरा-अलीगंज ब्लॉक की स्थिति पर एक नजर
जीते जिला पंचायत सदस्य, सभी सपा समर्थित
वार्ड नंबर 27 से जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव 26246 वोटों से जीते हैं।
वार्ड नंबर 20 से पुष्पेंद्र यादव को 19793 वोट मिले हैं
वार्ड नंबर 21 से रेखा यादव 22245 वोटों से जीतीं
वार्ड नंबर 22 से इदरीश खां 6457 वोटों से जीते।
वार्ड नंबर 23 से कृपाल सिंह 8313 वोटों से जीते हैं।
वार्ड नंबर 24 से सुभाष शाक्य 6324 वोटों से जीते हैं।
वार्ड नंबर 25 से देवेंद्र सिंह राठौर 10251 से जीते हैं।
वार्ड नंबर 26 से राजू 6061 वोटों से जीते हैं।
वार्ड नंबर 28 से अमिता यादव 19904 वोटों से जीतीं हैं।
वार्ड नंबर 29 से पहले ही प्रमोद यादव निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।


जीते बीडीसी प्रत्याशी
वार्ड नंबर 06 से सरस्वती देवी जीतीं
वार्ड नंबरज 17 से पुष्पा देवी
वार्ड नंबर 32 से विनोद कुमार
वार्ड नंबर 37 से राम सिंह
वार्ड नंबर 38 से अंग्रेजश्री
वार्ड नंबर 39 से सद्दाम हुसैन
वार्ड नंबर 40 से जितेंद्र सिंह
वार्ड नंबर 48 से शीतला देवी
वार्ड नंबर 52 से सुखदेवी
वार्ड नंबर 60 से सबीना बेगम
वार्ड नंबर 64 से रेशमा
वार्ड नंबर 65 से जितेंद्र सिंह
वार्ड नंबर 72 से रामलड़ैते
वार्ड नंबर 73 से श्यामबाबू
वार्ड नंबर 75 से कमलेश कुमारी
वार्ड नंबर 76 से मिथलेश
वार्ड नंबर 79 से अशोक कुमार
वार्ड नंबर 81 से शतून्ना बेगम
वार्ड नंबर 82 से साजिद
वार्ड नंबर 83 से बन्ने खां
वार्ड नंबर 84 से जगवीर
वार्ड नंबर 91 से धर्मपाल
वार्ड नंबर 106 से विपिन
वार्ड नंबर 114 से पिंकी
वार्ड नंबर 117 प्रदीप कुमार
वार्ड नंबर 41 से रामकुमार
वार्ड नंबर 87 से सफी मुहम्मद
वार्ड नंबर 51 से नीलेश यादव
वार्ड नंबर 44 से सीमा यादव जीतीं।


एक नजर इधर भी
निधौलीकलां ब्लॉक के वार्ड नंबर 15 से मारहरा विधायक अमित गौरव यादव के छोटे भाई व जिला पंचायत सदस्य शशांक यादव शीटू जीते हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 2200 से हराया है। वार्ड नंबर आठ से सदर विधायक आशीष यादव के चचेरे भाई व जिला पंचायत सदस्य मंजीत यादव अपने प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी अनिल चौधरी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शीतलपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर तीन से कैलाश लोधी जीते हैं। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना चौहान को हराया है। सकीट के वार्ड नंबर 18 से विनोद यादव जीते हैं। वार्ड नंबर 17 से सुखवेंद्र सिंह भी विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर नौ से विक्रांत यादव जीते हैं। सकीट के वार्ड नंबर 30 से बसपा समर्थित प्रत्याशी रामनिवास चौहान जीते हैं। रामनिवास ने सपा समर्थित प्रत्याशी सुनील राठौर को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतपेटिका से निकले मतपत्रों में मिली स्याही, कुछ मतपत्र हुए निरस्त
अलीगंज। गांव अलियापुर स्थित प्राइमरी पाठशाला में बनाने गए बूथ संख्या 202 में हुए मतदान के दौरान किसी असमाजिक तत्व ने मतपेटी में स्याही डाल दी, इससे मतपत्र खराब हो गए। आरओ जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि मतगणना के दौरान जब पेटी को खोला गया तो उसमें  66 मतपत्र सही मिले। 186 मतों को निरस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed