फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jila koaardinetar ko notis dene ke nirdesh

जिला कोआर्डिनेटर को नोटिस देने के निर्देश

Tue, 25 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
jila koaardinetar ko notis dene ke nirdesh
लोहिया ग्राम बिरहरा का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाषचंद्र शर्मा ने ब्लाक के चयनित लोहिया ग्राम बिरहरा का देर शाम तक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में ग्रामवासियों से रूबरू होकर राशन वितरण, मिड डे मील, आशा, एएनएम, एंबुलेंस, पेंशन के बारे में पूछताछ की। सीसी रोड, आवास, सोलर लाइटें, शौचालय, हैंडपंप चैक किए। वारिसान के अभिलेखों में दर्ज नाम पढ़वाए। जिले में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों की गलत जानकारी देने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायतराज विभाग के जिला कोआर्डिनेटर को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामवासी जनकल्याणकारी  योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। खानपान में स्वच्छता पर ध्यान दें। महिला स्वयं सहायता समूह के इच्छुक सदस्यों को जरी का कार्य सीखने के लिए बरेली भेजा जाए। गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक भोजन, दही तथा कुपोषित बच्चों को घी दिया जाता है। संस्थागत प्रसव कराएं, लाभार्थी को 1400 रुपये मिलते हैं, नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाएं। गांव ओडीएफ हो चुका है, शौचालयों का उपयोग करें, उनमें उपले न रखें। श्रमिक योजनाओं का लाभ लेने के लिये अपना पंजीकरण श्रम विभाग में करा लें।  मौके पर बताया गया कि गांव में 42 हैंडपंप लगे हैं, 20 लाख रुपये से 07 सीसी रोड बने हैं, शेष गलियों के प्रस्ताव भेज दिये गए हैं, 11 लोहिया आवास व पांच इंदिरा आवास हैं, 85 विद्युत खंभे, 4 ट्रांसफार्मर लगे हैं, 12 सोलर लाइटें, 135 किसानों को बीज अनुदान मिला है। वृद्धावस्था पेंशन के 28 तथा समाजवादी पेंशन के 85 लाभार्थी हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन, एडीएम एसपी सिंह, सीएमओ रंगजी द्विवेदी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed