फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jalees and Saloni-Divya dominated among the runners

Etah News: धावकों में जलीस और सलोनी-दिव्या का रहा दबदबा

Sun, 20 Oct 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jalees and Saloni-Divya dominated among the runners
अवागढ़। नूहखास की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता श्री चेतराम सिंह इंटर काॅलेज नरोरा के मैदान में हुई। धावकों में जलीस और सलोनी-दिव्या का दबदबा रहा।
विज्ञापन

शुभारंभ आशीष कुमार व कुशलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। 50 मीटर बालक वर्ग में जलीस प्रथम व मोंटी द्वितीय, बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम, दिव्या द्वितीय रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रोहित प्रथम, रंजीत द्वितीय, बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, हिवा द्वितीय, प्राथमिक बालक वर्ग में शौर्य प्रथम, जलीस द्वितीय, बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम, दिव्या द्वितीय, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग श्रीकृष्ण प्रथम, रंजीत द्वितीय व बालिका वर्ग में हिवा प्रथम, डौली द्वितीय, प्राथमिक बालक वर्ग में जलीस प्रथम, नाजिम द्वितीय, बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम नेहा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रोहित प्रथम, शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में गौरी प्रथम और डौली द्वितीय, प्राथमिक बालक वर्ग में रेहान प्रथम, अरमान द्वितीय बालिका वर्ग में गुलफ्सा प्रथम, निशु द्वितीय रहीं। 600 मीटर जूनियर बालक वर्ग में श्रीकिशन प्रथम, रंजीत द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में रोहित, बालिका वर्ग में गौरी, प्राथमिक बालक वर्ग में मोंटी, बालिका वर्ग में दिव्या, गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में आलोक, चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में मोहित, बालिका वर्ग में रोशनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो प्राथमिक बालक- बालिका वर्ग में नरोरा, जूनियर खो-खो बालक व बालिका वर्ग में नगला तुरसी नोडल शिक्षक रवेंद्र कुमार उपाध्याय, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, शमसुद्दीन, मनोज यादव, सिद्धांत सिंह, तुरसनपाल सिंह, आकाशदीप सिंह, संजीव कुमार, प्रनवेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed